द्रौपदी मुर्मू का काफिला शिमला के रिज से होते हुए गुजरा। शाम के वक्त राष्ट्रपति ने शिमला के मॉल रोड की सैर की।
IBEX NEWS,शिमला।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शिमला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तारा देवी मन्दिर में पूजा-अर्चना की और संकट मोचन मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के परिजन भी उनके साथ मौजूद थे। राष्ट्रपति और राज्यपाल ने तारादेवी मन्दिर में भंडारा ग्रहण किया।
वहीं राष्ट्रपति के दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन से इंतजाम को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। प्रशासन ने शिमला की सड़कों को तो बंद करने के साथ पूरा रिज भी खाली करवा दिया गया। इससे स्थानीय लोगों सहित देशभर से शिमला पहुंचे पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कें बंद करने और लोगों की आवाजाही रोकने से छोटे-छोटे स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
द्रौपदी मुर्मू का काफिला शिमला के रिज से होते हुए गुजरा। शाम के वक्त राष्ट्रपति ने शिमला के मॉल रोड की सैर की। इस दौरान उन्होंने मॉल रोड पर सड़क किनारे खड़े लोगों से भी बात की। उन्हें देखने के लिए मॉल रोड पर लोगों की खूब भीड़ जुटी।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.