
IBEX NEWS,शिमला।
जोगिंद्रनगर की भराड़ू पंचायत के आलगाबाड़ी में आग लगने से पिता और पुत्र झुलस गए, जिसमें पिता अनिरूद्ध चौधरी 63 वर्ष की मौत हो गई और बेटा सुरेश चौधरी (35) जख्मी हुआ है, जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।गोशाला में पशुओं को चारा डालने गए अनिरूद्ध चौधरी वहीं जल गए और उनका बेटा सुरेश बचाने गया तो वह भी झुलसा। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अनिरूद्ध के शव को छत उखाड़ कर निकाला, जबकि सुरेश को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचा दिया गया है। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है और गाँव ग़मगीन है।




