Listen to this article

IBEX NEWS,शिमला।

हिमाचल सरकार ने 1987 बैच के रिटायर IAS, प्रिंसिपल एडवाइजर टू सीएम एवं पूर्व मुख्य सचिव राम सुभग सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए हैं।हालाँकि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह 31 जुलाई 2023 को रिटायर हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 31 जुलाई 2024 तक उनकी सेवा बढ़ाई थी और अपना प्रिंसिपल एडवाइजर लगाया।अब एक बार फिर कार्यकाल बढ़ा दिया है।