
IBEX NEWS,शिमला।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के चौपाल में बीती रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से इस हादसे में तीन नौजवानों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।तीनों युवक ऑल्टो कार नंबर HP-10C-0476 में सराहं से पुलवाहल की तरफ जा रहे थे। मंगलवार रात करीब पौने एक बजे इनकी गाड़ी लिहाट नाला के पास लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे तीनों कार सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और रात में तीनों के शव खाई से निकाले गए। तीनों मृतक जुब्बल के थे। इलाक़े में शोक की लहर दौड़ गई है।




