
IBEX NEWS,शिमला।

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर दिया है। कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार को इसका चेयरमैन बनाया गया है, जबकि कांगड़ा जिला के ज्वाली से संबंध रखने वाले दिग्विजय मल्होत्रा को अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य लगाया गया है।अंबोटा ऊना के कुलदीप कुमार धीमान पूर्व में उद्योग मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। वह विधानसभा उपाध्यक्ष व अध्यक्ष वित्त आयोग भी रहे। इस बाबत में सामाजिक न्याय और सशक्तीकरण विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है।




