
IBEX NEWS,शिमला।
कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के बाद राहुल गांधी भी शिमला पहुंच गए हैं। सोनिया गांधी का क़ाफ़िला पौने सात बजे शिमला से छराबड़ा के लिए निकला, राहुल गांधी क़रीब 10 बजे शिमला से छराबड़ा के लिए रवाना हुए।दोनों नेता शिमला से महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजों पर नजर रखेंगे। सूत्रों की माने तो राहुल और सोनिया अगले कुछ दिन शिमला के छराबड़ा में रुकेंगे।आगामी एक-दो दिन बाद प्रियंका गांधी भी छराबड़ा आ सकती हैं।




