
IBEX NEWS, शिमला ।
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी बुधवार को शिमला पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी दोपहर करीब डेढ़ बजे छराबड़ा पहुंचीं। प्रियंका के दोनों बच्चे नये साल मनाने पहले ही शिमला पहुंच गए थे, लेकिन प्रियंका गांधी आज चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए छराबड़ा पहुंची है ।बर्फ देखने के लिए प्रियंका गांधी और उनके बच्चे शिमला आए हैं।




