रकछम् में बारिश से बाढ़। IBEX NEWS,शिमला

Listen to this article

रकछम में भारी बारिश से यहां भयानक बाढ़ आई है।हालांकि किसी के हताहत की कोई सूचना नहीं है,मगर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऐसा मंजर पहली बार देखा। मौके पर वीडियो बनाने के लिए हाथ पांव फूल गए।

गांव से पहले लोहे का पुल यहां बना है वो बाढ़ के पानी में एकबार तो बिलकुल डूब गया।पानी पुल के ऊपर से छलांगे मार रहा था ।

बड़ी बड़ी शिलाएं जो जमाने से पुल के साथ थी वो पलक झपकते ही गायब हो गई।हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के सांगला रकछम्म में दोपहर एक बजे ऐसा मंजर देखने को मिला।

सड़क यह कई मीटर तक जमींदोज है और पुल की हालत अब खस्ता है। ये जिस पुल का जिक्र यहां हो रहा है पहले ये पत्थर का होता था। जिसके नाम से गांव रकछम कहलाया। बताते है तब के जमाने से यहां पत्थर थे वो आज दोपहर हुईं बारिश की बाढ़ अपने साथ ले गई।

पुल नीचे से खोखला हो गया और जो रास्ता यहां से गांव के कंडे की और जाता था उसका नामोनिशान दूर दूर तक अब नहीं है।रह रह कर नाले में पानी बढ़ रहा है। दूसरी और पुटुंग में बाढ़ से खेतों और सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है।