हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा विभाग सहित अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड को और अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।बोर्ड की गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने बिजली बोर्ड को 15 फरवरी तक उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के भी आदेश दिए हैं ।सीएम ने कहा कि केवाईसी के लिए 15 फरवरी अंतिम तारीख तय की गई है।
सीएम सुक्खू ने सब्सिडी छोड़ने का किया आग्रह
हिमाचल प्रदेश की आर्थिक सेहत सुधारने के लिए मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने अपने सभी बिजली मीटरों पर सब्सिडी छोड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में बिजली बोर्ड की वित्तीय स्थिति को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साधन संपन्न विद्युत उपभोक्ताओं से स्वैच्छिक तौर पर सब्सिडी छोड़ने का भी आग्रह किया।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.