
- गोवा में चर्च, मंदिर, बीच, ऐतिहासिक भवनों को निहार रहे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट
- क्रूज राइड का लिया चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने आंनद
- IBEX NEWS,शिमला ।
- प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु की महत्वकांशी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट गोवा हवाई यात्रा करके पहुंच चुके है। जिंदगी में पहली बार चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने हवाई यात्रा की है। सभी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने हवाई यात्रा का खूब आंनद लिया। असल में 9 जनवरी की सुबह चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट हवाई सफर करने के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल के टर्मिनल तीन पर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट को देखकर चिल्डन आफ स्टेट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एयरपोर्ट पर दौड़ती तेज जिंदगी की रफ़्तार की झलक ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को जीवन के एक अनोखे अनुभव का एहसास करवाया। इसके बाद बच्चे हवाई जहाज में बैठे और दिल्ली से गोवा पहुंचे। गोवा में समुद्र के किनारे थ्री स्टार होटल में सभी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ठहरे है।
10 जनवरी को गोवा में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने नार्थ गोवा , कलंगुट और अगुआड़ा किला भ्रमण किया, जोकि 17वीं सदी पुर्तगाली काल का निर्मित है। ये किला राष्ट्रीय महत्व का सम्मारक है। इसे भी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट निहारा। इसके अलावा अजुंना बीच और अन्य ऐतिहासिक स्थानों का भी भ्रमण किया। 11 जनवरी को साउथ गोवा में चर्च का भ्रमण किया और इसके एतिहासिक महत्व का जाना। मंगेशी मंदिर जोकि सैंकड़ो वर्ष पुराना है। यहां पर भी चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने भ्रमण किया । इसके अलावा वर्का बीच और अन्य ऐतिहासिक स्थल भी घूमे और खूब आंनद किया।
चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने गोवा में क्रूज राइड का खूब आंनद लिया।
चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट 12 जनवरी को पणजी शहर, मीरामार बीच और डोना पाउला बीच पर चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट भ्रमण करेंगे। 13 जनवरी को कलंगुट बाजार, और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान में घूमेंगे। 14 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे गोवा से चंडीगढ़ तक वापिस हवाई यात्रा के माध्यम से पहुंचेगे।

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट जिन भी स्थानों पर जा रहे है। उनकी स्मृतियों को फोटो वीडियो के माध्यम से सहेजा जा रहा है। ताकि भविष्य में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट इन पलों को याद कर सके।
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की सार्थकता फलीभूत हो रही है।

ऐतिहासिक भवनों, स्थलों पर पहुंच कर खुश हो रहे चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट
– पिंजौर, चंडीगढ़ दिल्ली और आगरा को निहार चुके है चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट
मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला शिमला से 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट भ्रमण के साथ साथ ज्ञान भी अर्जित कर रहे है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट राज्य से बाहर ऐतिहासिक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने 2 जनवरी को सचिवालय से 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के दल हरी झंडी देकर रवाना किया था।
2 जनवरी को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट वाॅल्वो बस में शिमला से चंडीगढ़ तक सफर किया। इस दौरान पिंजौर में 17 वीं शताब्दी में बने यादवेंद्र गार्डन में घूमें। यहां की सुदंरता की देख कर बच्चे काफी खुश हुए ।चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट को गार्डन के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। 2 से लेकर 4 जनवरी तक बच्चें हिमाचल भवन चंडीगढ़ में ही ठहरें।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु स्वयं भ्रमण दल के बारे में पल पल फीडवैक ले रहें । ताकि बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके।

8 जनवरी को राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (चिढ़िया घर), राष्ट्रीय विज्ञान संग्राहलय, नार्थ और साउथ ब्लाॅक और अन्य ऐतिहासिक स्थलों में भ्रमण किया।


5 जनवरी को शताब्दी ट्रेन के माध्यम से चंडीगढ़ से से न्यू दिल्ली चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेल यात्रा के महत्व को समझा एंव शताब्दी ट्रेन में उपल्ब्ध करवाए जाने वाले पोष्टिक भोजन का भी आंनद लिया। दिल्ली में प्रस्तावित सभी पर्यटन स्थलों पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की वाॅल्वो बस के माध्यम से चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ने भ्रमण किया।




