
IBEX NEWS,शिमला ।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि आज रिटायर हो रहे किसी भी अधिकारी-कर्मचारियों की कम्युटेशन नहीं रोकी जाएगी। आज 1500 कर्मचारी सेवानिवृत हो रहे हैं, सभी को कम्युटेशन मिलेगी। यह आज रिटायर कर्मचारियों को बड़ी राहत है। मगर भविष्य में कम्युटेशन पर तलवार लटकी हुई है।कैबिनेट सब कमेटी ने कम्युटेशन से जुड़ी फाइल उन्हें भेजी है। इस पर निर्णय लेने के लिए उन्हें ओर समय की आवश्यकता है और विचार विमर्श के बाद अंतिम फैसला कैबिनेट मीटिंग में होगा ।




