
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की दिल्ली दौड़ से ठंडक भरी वादियों में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली पहुंचे हैं। PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहले से ही दिल्ली में हैं। सभी दिग्गज नेताओं की दिल्ली दौड़ से प्रदेश में सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं कि नए संगठन और कैबिनेट विस्तार को लेकर निर्णय हो सकता है ।

CWC में जातिगत जनगणना के मसले पर भी CWC चर्चा हुई है । कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी। अब केंद्रीय कैबिनेट ने जातिगत जनगणना को स्वीकृति दे दी है।
उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में जल्द संगठन को लेकर फैसला हो सकता है, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान पर भी संगठन नहीं बनने की वजह से हमले तेज हो गए हैं।सीएम सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में शामिल हुए हैं ।




