
IBEX NEWS,शिमला ।हिमाचल प्रदेश में HPPWD के सभी रेस्ट हाउस अब ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे।हिमाचल प्रदेश सरकार ने जनहित में तत्काल प्रभाव से राज्य के हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृहों में सभी कमरों 63/525 (प्रत्येक विश्राम गृह में एक वीआईपी कमरे को छोड़कर जो ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं होगा) को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। अग्रिम बुकिंग भुगतान का 50% पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाएगा। कमरों की बुकिंग सिस्टम के माध्यम से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर तुरंत पुष्टि की जाएगी। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इससे पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हिमाचल प्रदेश के शिमला में सरकारी अधिकारियों और अधिकृत कर्मियों के लिए विभिन्न गेस्ट हाउस और रेस्ट हाउस उपलब्ध करवाता रहा है। इन सुविधाओं का प्रबंधन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है और आधिकारिक ड्यूटी पर मौजूद लोगों या आने वाले गणमान्य व्यक्तियों के लिए आवास उपलब्ध कराया जाता है।अब प्रदेश में HPPWD के सभी रेस्ट हाउस अब ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी लोगों के लिए उपलब्ध होंगे।





