
निचार 10 मई 2025
IBEX NEWS, शिमला ।
ग्रो कम्पनी के कर्मचारीयों एवं ग्रामीणों ने दिनेश नेगी के जन्म दिन के अवसर नई पहल की शुरुआत की । चुस्तो नामक स्थान पर ग्राम पंचायत निचार के उप प्रधान जगदेव सिंह के अध्यक्षता में एवं वन विभाग के सहयोग से दयार के पौधें लगाए गए । इनकी देखभाल कंपनी के स्थानीय कर्मचारी करेंगे।
इसका उद्देश्य निचार गांव को हरा भरा रखना है भविष्य में जिस भी कर्मचारी का जन्म दिन पहले आएगा उसके नाम पे पौधारोपण करने का संकल्प लिया गया। विदित रहे कि निचार के जंगल से विद्युत ट्रांसमिशन लाइन बिछाते वक्त हजारों पेड़ो को कटा गया था जिस से एक कॉरिडोर पूरा नंगा कर दिया गया था। उप प्रधान निचार जगदेव सिंह नेगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ये एक सहरानीय कार्य किया है


विग्रो कंपनी के महाप्रबंधक दिनेश कुमार नेगी ने बताया कि कंपनी ने एक मुहिम छेड़ी है । उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में इस तरह से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर अपना जन्म दिवस पर धरती को हरा भरा रखने के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई है। लोगों से अपील की है कि आप भी इस तरह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी कर सकते हैं।
इस अवसर पर रमेश नेगी, गोविन्द सिंह नेगी, संजीव कुमार , प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, सूर्यकांत कल्याण सिंह, राहुल एवं लक्की उपस्थित थे।





