Foreign Secretary Vikram Misri says, “The Armed Forces are maintaining a strong vigil on the situation and have been given instructions to deal strongly with any instances of repetition of the violations of the borders along the international border as well as the line of control”
सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था. पिछले कुछ घंटों से इस समझौते का पाकिस्तान की तरफ से घोर उल्लंघन हो रहा है. भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है.. सेना को सख्त कदम उठाने का आदेश दिया गया है.”: विदेश सचिव विक्रम मिस्री
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) May 10, 2025
#WATCH | Delhi: Foreign Secretary Vikram Misri says, "An understanding was reached this evening between the DGMOs of India and Pakistan to stop the military action that was going on for the last few days. For the last few hours, this understanding is being violated by Pakistan.… pic.twitter.com/BNGnyvTnUH
शनिवार शाम को भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फ़ायर की घोषणा के कुछ घंटों के बाद भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने एक स्पेशल प्रेस ब्रीफिंग की।शनिवार रात क़रीब 11 बजे हुई इस स्पेशल ब्रीफिंग में विक्रम मिसरी ने कहा है कि पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया है।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था।पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान की तरफ़ से इस समझौते का घोर उल्लंघन हो रहा है।भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है। ये अतिक्रमण अत्यंत ही निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए ज़िम्मेदार है।क़रीब ढाई मिनट की इस प्रेस ब्रीफिंग में विक्रम मिसरी ने कहा, “हमारा मानना है कि पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे।सेना ने इस स्थिति पर कड़ी नज़र रखी हुई है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख़्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.