
पाकिस्तान झुका है, सिर्फ इसलिए भारत रुका है!पाकिस्तान का डर अमेरिका ने एक्सपोज़ किया
IBEX NEWS NETWORK
भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेश सिंदूर के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की।इसके बाद जो हालात बने उस पर तीनों सेनाओं ने रविवार ( 11 मई ) को एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरी जानकारी दी।इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेवी के डायरेक्टर जनरल ऑफ नेवल ऑपरेशन (DGNO) वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने बताया कि भारतीय नौसेना 9 मई की रात को पाकिस्तान की समुद्री सरहद में घुसकर उसके सैन्य ठिकानों और कराची बंदरगाह जैसे बड़े ठिकानों को तबाह करने के लिए पूरी तरह तैयार थी।उन्होंने कहा कि नौसेना को सिर्फ सरकार के हुक्म का इंतजार था।वाइस एडमिरल प्रमोद ने कहा कि भारतीय नौसेना में इतनी ताकत है कि वो ये सब आसानी से कर सकती है।साथ ही, DGNO प्रमोद ने चेतावनी देते हुए कहा कि ‘पाकिस्तान अगर एक कदम भी गलत उठाएगा, तो उसे पता है कि हमारा जवाब क्या रहेगा ?

Over 100 terrorists killed in the action. 11 air bases in Pakistan destroyed. Indian Army inflicted heavy damage in response to Pakistan’s intrusion.
High-value targets eliminated include: Yusuf Azhar, Abdul Malik Rauf, Mudassir Ahmad.
9 confirmed terror camps, based on multi-agency intelligence. Key Targets: Bhawalpur (terrorist training camp) and Muridke (another key terrorist training site)
Even after the ceasefire, wave of UAVs and small drones intruded into Indian civilian and military areas. • These drones were successfully intercepted.
A befitting response was given by Indian armed forces. Further, all field commanders have been authorised to take appropriate action in case of any ceasefire violation.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देते हुए वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने कहा, ’22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा मासूम पर्यटकों पर किए गए कायराना हमलों के बाद, भारतीय नौसेना के कैरियर बैटल ग्रुप, सतही बल, पनडुब्बियों और Aviation Assets को पूरी तरह से युद्ध की तैयारी के साथ तुरंत समुद्र में तैनात किया गया था।हमने आतंकवादी हमले के 96 घंटों के भीतर अरब सागर में कई हथियारों की फायरिंग के दौरान समुद्र में रणनीति और प्रक्रियाओं का परीक्षण और परिशोधन किया।
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे बल उत्तरी अरब सागर में निर्णायक और निवारक मुद्रा में पूरी तत्परता और क्षमता के साथ तैनात रहे, ताकि हम अपने चुने हुए वक्त पर कराची समेत समुद्र और जमीन पर चुनिंदा लक्ष्यों पर हमला कर सकें।भारतीय नौसेना की तैनाती ने पाकिस्तानी नौसेना और एयर यूनिट को रक्षात्मक मुद्रा में रहने के लिए मजबूर किया, अधिकतर बंदरगाहों के अंदर या तट के बहुत करीब, जिस पर हमने लगातार नजर रखी. हमारी प्रतिक्रिया पहले दिन से ही संतुलित, आनुपातिक, गैर-उग्र और जिम्मेदार रही है। जैसा कि हम कह रहे हैं, भारतीय नौसेना पाकिस्तान द्वारा किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का निर्णायक रूप से जवाब देने के लिए में समुद्र में तैनात है।
वहीं, सेना की तरफ से डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।हालांकि, उन्होंने ड्रोन अटैक किया लेकिन भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया।इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह हुए. इस कार्रवाई में उनके 35-40 जवान और अफसर भी मारे गए।




