
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भारतीय सेना के बेहद सफल ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए कहा कि भारत ने आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है।
पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद PM मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया।
आतंकियों ने हमारी बहन-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, हमने आतंक के कैंप्स उखाड़ डाले: PM मोदी
IBEX NEWS NETWORK
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भारतीय सेना के बेहद सफल ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए कहा कि भारत ने आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है।पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद PM मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया। हमारे ऑपरेशन में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादी मारे गए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में देशवासियों से कहा कि हमने आतंक के खिलाफ कार्रवाई की तो पाकिस्तान ने हम पर हमला किया। हमने भी जवाबी कार्रवाई की। हमारी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की मिसाइलें भारत के सामने तिनके तरह बिखर गई।

फोटो सौजन्य PTI

टेरर, टॉक और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते: पीएम मोदी
भारत ने पाकिस्तान के सीने पर हमला किया है: पीएम मोदी
हमारे सैनिकों ने असीम शौर्य दिखाया: पीएम मोदी
दुनिया ने देखा कैसे पाकिस्तान की मिसाइलें, ड्रोन तिनके की तरह बिखर गई। पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया। भारत के ड्रोन, मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया। पाकिस्तानी एयरबेस को नुकसान पहुंचा, जिस पर पाक को बहुत घमंड था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपनी शर्तों पर जवाब देंगे। दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। भारत सटीक प्रहार करेगा। 3- आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे।
भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंबतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम अपनी शर्तों पर अपनी तरह से जवाब देकर रहेंगे। आतंक की जड़ों पर कठोर कार्रवाई करेंगे। हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का वो घिनौना सच देखा है जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने पाक सेना के बड़े अफसर उमड़ पड़े। आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना के अफसर भी पहुंचे।
- जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई कि उसकी और से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा तो भारत ने भी उस पर विचार किया। हमने अपनी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है। आने वाले दिनों में पाक की कसौटी को नापेंगे।भारत ने 2 दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा ही नहीं था। इसलिए पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था। इसी मजबूरी में 10 मई को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया, तब तक हम आतंकवाद के इंफास्ट्रचर को बड़े पैमाने पर तबाह कर चुके थे। आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया था

पाकिस्तानी वायुसेना के उन एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिन पर पाकिस्तान को बहुत घमंड था।
भारत ने पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था।
भारत की आक्रमक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा और बुरी तरह पिटने के बाद 10 मई के दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे DGMO को संपर्क किया।
पीएम @narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में देश की सेना को नमन किया और कहा कि उनके पराक्रम को मैं देश की बहन बेटियों को समर्पित करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में जो क्रूरता की उससे पूरे देश में गुस्सा था। उनके परिवार के सामने, बच्चों के सामने बेहरमी से मार डालना ये आतंक का बहुत विभत्स चेहरा था। देश के सदभाव को तोड़ने की गई
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश के लाखों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणामों में बदलते देखा है।” पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकियों के ठिकानों को बर्बाद कर दिया तो पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ दिया। आतंकियों पर हुए वार का बदला लेने के लिए पाकिस्तान ने हम पर वार किया, लेकिन हमने पाकिस्तान के सीने पर वार किया।
सीजफायर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने संघर्ष रोकने की सहमति दी है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन को केवल स्थगित किया है। पाकिस्तान का रवैया देखकर आगे का एक्शन तय करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से न्युक्लियर धमकी सहन नहीं की जाएगी। भारत की तीनों सेनाएं सभी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया ने देश का शौर्य और संयम देखा। आज मैं (सशस्त्र बलों के) इस शौर्य, पराक्रम और साहस को हमारे देश की हर मां को, देश की हर बहन को और देश की हर बेटी को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा, आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के कैंप्स ही उखाड़ दिए। आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, ”हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है।
कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा’
इस दौरान पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब आतंक के खिलाफ भारत की नीति है। ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। न्यू नॉर्मल तय कर दिया है।भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपनी शर्तों पर जवाब देंगे।कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। भारत सटीक प्रहार करेगा।आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे।
मैं हर भारतवासी की ओर से सैल्यूट करता हूं: पीएम मोद पीएम मोदीने कहा कि हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा।मैं सबसे पहले, भारत की पराक्रमी सेनाओं को, सशस्त्र बलों को, हमारी खुफिया एजेंसियों को, हमारे वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की ओर से सैल्यूट करता हूं।
Operation Sindoor Live Updates: देश के 32 हवाई अड्डे पर संचालन फिर से शुरू
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अनुसार, 32 हवाई अड्डे, जो 15 मई 2025 के 05:29 बजे तक नागरिक विमान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद थे, अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं।




