
मंडी जिले में SIU टीम ने सुंदरनगर के डोडवां क्षेत्र में नाके के दौरान पति-पत्नी को 28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया.
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के छोटी काशी मंडी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टीम ने सुंदरनगर के डोडवां क्षेत्र में नाके के दौरान पति-पत्नी को 28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुंदरनगर और बल्ह क्षेत्र में चिट्टा तस्करी के काले कारोबार में लिप्त थे। आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय हितेश कुमार और उसकी पत्नी वंदना महाजन के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी हितेश कुमार पर पहले भी नशे की तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के डोडवां में नाका लगाया था और मंगलवार शाम करीब सात बजे मंडी की ओर से आ रही एक कार को रोका तो तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।पकडे़ जाने पर दोनों आरोपियों ने चिट्टा छीनने की भी नाकाम कोशिश की, लेकिन एसआईयू टीम की सतर्कता से उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया। पुलिस आलाधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि‘आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को जल्द ही न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।




