
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग द्वारा एक दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 16 मई 2025 को खेल प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य नीलिमा कंवर अधिष्ठाता भाषा संकाय ने शिरकत की कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि को स्वस्तिवाचन द्वारा खेल प्रांगण में लाया गया
मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर के कार्यक्रम का शुभ आरंभ सरस्वती वंदना के द्वारा हुआ मुख्य अतिथि ने संस्कृत भाषा में ही कार्यक्रम का संचालन की प्रशंसा की । संस्कृत विभाग द्वारा संस्कृत को बोल चाल के द्वारा आगे बढ़ाने की प्रशंसा की । मुख्य अतिथि का स्वागत डॉ दीप लता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ लता सैणी के द्वारा हुआ। कार्यक्रम का शुभ आरंभ दौड़ प्रतियोगिता से हुआ जिसमें पहले लड़कियों की प्रतियोगिता में प्रथम दीक्षा, द्वितीय प्रतिका, तृतीय एकता, और लड़कों की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सचिन, द्वितीय मनीष, तृतीय विवेक आए।
इसके बाद चम्मच दौड़ हुई जिसमें लड़कियों में प्रथम प्रतिका, द्वितीय दीक्षा, तृतीय मोनिका, और लड़कों में प्रथम अक्षय द्वितीय विवेक तृतीय मुकेश आए।

इसके बाद शतरंज, क्रिकेट, बैडमिंटन, बोलीवाल, कबड्डी इत्यादि की प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ सपना चंदेल रही। और संस्कृत विभाग के द्वितीय और चतुर्थ सत्र के विद्यार्थी का योग दान भी रहा तथा सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।




