
IBEX NEWS,shimla
यदि दृढ़ता और इच्छाशक्ति हो तो बड़ी से बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है। इसी दृढ़ता और इच्छा शक्ति के बल पर किन्नौर जिला की चांगो गांव से संबंध रखने वाली 29 वर्षीय दृष्टिहीन पर्वतारोही छोंजिन अंगमो ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर विश्व की पहली दृष्टिहीन महिला बनने का इतिहास रचा है।

छोंजिन अंगमो की इस बड़ी उपलब्धि पर आज उन का घर परिवार गांव सहित पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। छोंजिन अंगमो ने बताया कि मेरा सपना था कि एक दिन माउंट एबरेस्ट को फतह करना। इस सफलता के लिए उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का धन्यवाद किया जिसने उन्हें स्पांसर किया है।छोंजिन अंगमो स्वयं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में ही कार्यरत है। उन्होंने बताया कि अपने बैंक के सहायता से ही मैने अपने सपने को पूरा किया है। छोंजिन अंगमो ने पायनियर एवरेस्ट एक्सपीडिशन के तहत 19 मई 2025 की सुबह लगभग 8:34 बजे एवरेस्ट पर फतह हासिल की। इस अभियान में उन्हें उनके गाइड डांडू शेरपा और ओम गुरुंग ने सहायता की। यह भी बता दे कि दृढ़ संकल्प व इच्छाशक्ति के कारण ही छोंजिन अंगमो ने दृष्टिहीन होने के बावजूद इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है।




