
IBEX NEWS,शिमला ।
22 मई को सुगनाडा पंचायत में ढाई साल के मानविक ने खेलते-खेलते रसोई में रखे बादाम खा लिए, जो गले में फंस गए। बच्चा बेहोश हो गया और परिजन उसे तुरंत नगरोटा सूरियां अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ENT विशेषज्ञ न होने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद मिली। 46 किमी दूर टांडा पहुंचते-पहुंचते देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि यदि समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर और एंबुलेंस मिल जाती, तो शायद उनका लाड़ला बच जाता। मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है और लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आक्रोश भी है।
(स्रोत: स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स)




