
IBEX NEWS,शिमला ।
शिमला में पुलिस चौकी मशोबरा के अंतर्गत बालिका आश्रम में एक युवती का शव फंदे से लटका मिला है और प्रारम्भिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। इस संबंध में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती चंबा जिला की रहने वाली थी बालिका आश्रम, मशोबरा में रह रही थी। घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।




