
- 20 से 25 घायलों को निकाला, कुछ लोगों के नीचे दबे होने के आशंका
- IBEX NEWS,शिमला ।
सरकाघाट के पटड़ीघाट में प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई है ।बस कलखर के पास एक गहरी खाई में गिरी है ।20 से 25 घायलों को निकाला गया है और कुछ लोग नीचे दबे होने के आशंका है ।ये बस मंडी में जाहू वाया पटरीघाट- कलखर आ रही थी । हादसा हटली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है ।प्रारंभिक हादसा सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली जा रही है । कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है।मौके पर पुलिस,स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है ।राहत कार्य जारी है ।


हादसा सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद ली जा रही है । कुछ गंभीर घायलों को मंडी अस्पताल रेफर किया गया है।मौके पर पुलिस,स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है ।राहत कार्य जारी है ।







