
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश के 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की जयंती पर राजीव भवन, शिमला में आज उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कृषि मंत्री चंद्र कुमार, PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारठा और शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया दूसरी ओर
उनकी जयंती पर शिमला और रामपुर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। शिमला के रिज पर बीते कल अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग करवाई जा रही है ।



पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजिल देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू समेत उनके कई कैबिनेट मंत्री नहीं पहुंचे ।पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह का चातुर्वार्षिक श्राद्ध 24 जून को पदम पैलेस रामपुर में होगा। इसमें राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सहित कई मंत्री और गण्यमान्य लोग भाग लेंगे।
इस समारोह मे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। चवरख को लेकर तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। चवरख से पूर्व सोमवार को पदम महल परिसर में ब्लॉक कांग्रेस रामपुर रक्तदान शिविर लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के चार वर्ष बीतने पर यह चवरख आयोजित किया जा रहा है। इस दिन शहर में काफी भीड़ उमड़ने की संभावना है।बताया जा रहा है कि इस आयोजन में राज्यपाल सहित हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान सहित कई नेता शामिल होंगे। वहीं, उप मुख्यमंत्री घर पर भागवत कथा के आयोजन के चलते शामिल नहीं हो पाएंगे। प्रशासन ने वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। 24 जून सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी और हल्के वाहनों को वजीर बावड़ी से वाया झाकड़ी होकर भेजा जाएगा। वीवीआईपी और वाहनों के काफिले के लिए शहर में विभिन्न पार्किंग स्थल सुनिश्चित किए गए हैं, जबकि मुख्य शहर में एनएच पांच पर वाहनों की पार्किंग पर मनाही रहेगी।




