
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत में ही तांडव देखने को मिला है। प्रदेश में बुधवार दोपहर को बादल फटने और भारी बारिश के कारण कुल्लू और कांगड़ा जिला में तबाही हुई है ।धर्मशाला के खनियारा स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट सोकणी दा कोट के पास बादल फटने से मणुणी खड्ड में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया और प्रोजेक्ट में काम कर रहे 15 से 20 मजदूर तेज धारा में बह गए।
धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने भी इस संबंध में सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए जानकारी साझा की और
कांगड़ा के SP शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अब तक 2 शव मिले हैं। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। मौसम ठीक रहा तो रात में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। घटना के वक्त सभी मजदूर खड्ड किनारे बने एक शेड में रह रहे थे। बीजेपी उधर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दुख जताया है।

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक समाचार है कि इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट, सोकणी दा कोट (खनियारा), धर्मशाला में मणुणी खड्ड में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से लगभग 15 से 20 मज़दूर बह गए।ये सभी खड्ड किनारे बने शेड में रह रहे थे।इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें।फिलहाल, कांगड़ा प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।
दरअसल, कांगड़ा में बीती रात से बुधवार दोपहर 12 बजे तक भारी बारिश होती रही।इस दौरान बीती रात को कांगड़ा के पालमपुर में 145.4, जोगिंदरनगर 113.0, नाहन 94.0, बैजनाथ 85.0, पांवटा साहिब 58.4, गोहर 55.0, कांगड़ा 37.4, जोत 30.0, रायपुर मैदान 29.2, अंब 25.6 व कसौली में 22.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चार जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है ।यहां पर सैंज, बंजार, मनाली, और मणिकर्ण वैली में बादल फटने से नदी नालों में बाढ़ आ गई।सैंज में फ्लैश फ्लड में एक मकान बह गया और इस सैलान में पिता पुत्री के अलावा, अन्य महिला बह गई। घटना में बेटी की मां और भाई बाल बाल बच गए।मनाली में भी अंजनि महादेव में फ्लैश फ्लड आ गया और ब्यास नदी का रौद्र रूप देखने को मिला। अहम बात है कि यहां पर मनाली से पहले वाहंग में नेशनल हाईवे का एक हिस्सा टूट गया है औऱ एक लेन से आवाजाही जारी है।









