
IBEX NEWS,शिमला
प्रदेश के मंडी जिला में बीती रात 4 जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। फ्लैश-फ्लड और लैंडस्लाइड से अब तक एक व्यक्ति की मौत और 13 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की सूचना है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद जिलाधीश मंडी ने मंगलवार को भी जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी कर दी है।
करसोग के कुट्टी बाइपास और पुराना में बादल फटा। मंडी के ही थुनाग और गोहर में भी बादल फटने की सूचना है।पधर में फ्लैश फ्लड से कई घर जमींदोज होने की सूचना है। रास्ते बंद है।
मिली जानकारी के अनुसार करसोग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों को राहत में सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। ओल्ड बाजार करसोग से 7 लोग रेस्क्यू किए हैं । 9 लोग अभी भी फंसे हुए है।गोहर में 6 लोग बचाए और लोग अभी भी फंसे है।
पधर में फ्लैश फ्लड से कई घर जमींदोज होने की सूचना है। रास्ते पूरी तरह बंद है। मंडी में भारी बारिश के बाद सुकेती खड्ड समेत दूसरे नदी नाले उफान पर आ गए है। इससे ब्यास नदी का जल स्तर भी बढ़ गया।मंडी के अलग अलग क्षेत्रों में 15 से ज्यादा घर जमींदोज होने की सूचना है। इन जगह पर कई गाड़ियां फ्लैश फ्लड में बह गई है।


- Update:
- बाखलीखड्ड पर 2008 में बना 16 मैगावाट का पटिकरी पावर प्रोजेक्ट तबाह। प्रोजेक्ट का नामोनिशान खत्म। फिलहाल पावर हाउस में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।
- बाखलीखड्ड पर 2008 में बना 16 मैगावाट का पटिकरी पावर प्रोजेक्ट तबाह हो गया है और प्रोजेक्ट का नामोनिशान खत्म। फिलहाल पावर हाउस में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है ।





- हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने वाली है।प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है, ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इन चारों ही जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।इस बार जून महीने में सामान्य से 34 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।आज मंडी, शिमला और सोलन जिला में बारिश को लेकर यलो अलर्ट दिया गया है। अगले कल किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी है।





