
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा से रूपी तक संपर्क मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बंद है। यहाँ सड़क पर भूस्खलन हुआ है जिससे सड़क बाधित हो गई है ।राज्य में अलग अलग क्षेत्रों में भी बरसात के चलते 1,020 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं, 2,498 ट्रांसफार्मर बाधित हैं और 1,244 जल आपूर्ति योजनाएँ प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण पूरे राज्य में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और व्यापक व्यवधान उत्पन्न हो रहें है। खास तौर पर मंडी और कुल्लू जिलों में 580 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं, जिन्हें बहाल करने का काम चल रहा है। राज्य सरकार ने राहत और बहाली के काम में सहायता के लिए राज्य पुलिस, पीडब्ल्यूडी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया है।





