मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां साप्ताहिक समाचार-पत्र पाटन, शिमला के संपादक संजय ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका मंगलवार को लंबी बीमारी के कारण चंडीगढ़ में 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि संजय ठाकुर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। पत्रकारिता क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।
संजय तब शायद कालेज में थे जब उनके पिता स्वर्गीय नील कमल ठाकुर जी से मुलाकात हुई थी। नील कमल कुल्लू की बंजार घाटी के एक छोटे से गाँव पाटन से शिमला आये थे और उन्होंने गाँव के ही नाम से साप्ताहिक अखबार शुरू किया था। बेहद सज्जन स्वाभाव के नीलकमल जी के दोनों बेटे संजय और मार्शल भी उन्हीं पर गए थे। पिता के जाने के बाद उन्होंने उस पाटन समाचार पत्र को जारी रखा। बाद में संजय जनसेवा में उतरे और बंजार की सराज पंचायत के प्रधान भी रहे। आज अचानक उनके दुनिया छोड़ देने की खबर स्तब्ध कर गयी। 42 साल की छोटी सी उम्र में सबको बिलखता छोड़ वे अनंत यात्रा पर चले गए। ईश्वर संजय जैसे सज्जन को इतनी जल्दी क्यों अपने पास ले गए समझ से परे है। information one of senior journalists fb wall
उप-मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। .0.
Experienced in media, reporting, and communication. Skilled at creating impactful content and building engagement through authentic storytelling.Media professional with expertise in reporting, content creation. Passionate about delivering accurate news and meaningful stories that connect with people.