
कहा,मैंने पहले ही स्पष्ट किया है कि आपदा से प्रभावित कोई भी परिवार, कोई भी गांव बेसहारा नहीं रहेगा। हर ज़रूरत पूरी होगी, हर हक़ मिलेगा, हर आँसू पोंछा जाएगा।
IBEX NEWS,शिमला ।
CM सुक्खू ने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया है कि हर मुश्किल में आपके साथ हैं, घबराने की जरूरत नहीं हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए सुक्खू ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर कहा, मैं हर पल आपके साथ हूं। झूड गांव की कली देवी जब मुझसे मिलीं तो फफक पड़ीं। उनका दर्द मेरी आत्मा में उतर गया। उन्हें ढांढ़स बंधाते हुए मैंने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ी तो हम नियम बदलेंगे, पर आपकी मदद में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने भावुक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है मैंने पहले ही स्पष्ट किया है कि आपदा से प्रभावित कोई भी परिवार, कोई भी गांव बेसहारा नहीं रहेगा। हर ज़रूरत पूरी होगी, हर हक़ मिलेगा, हर आँसू पोंछा जाएगा।मैं सभी प्रभावितों से कहना चाहता हूँ कि आपका दर्द मेरा दर्द है। जब तक ये आँसू थम नहीं जाते, मेरा संकल्प भी नहीं थमेगा।
उनकी पोस्ट पर चंद मिनटों में ही सैंकड़ों लाइक मिल रहे हैं और लोग उनके राहत कार्यों को काफ़ी सराह रहे हैं । मुख्यमंत्री ने मंडी ज़िले के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
- मुआवज़ा और राहत: मुख्यमंत्री सुखू ने प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए 7 करोड़ रुपये के वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की। उन्होंने घरों के पुनर्निर्माण के लिए 7 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का भी वादा किया।
- पुनर्वास प्रयास: राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए काम कर रही है और इस उद्देश्य के लिए वन भूमि के उपयोग हेतु केंद्र से अनुमति लेने की योजना बना रही है।




