
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की अपील, किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति या खाते को न दें धनराशि। केवल अधिकृत चैनलों के माध्यम से ही करें मदद।
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने आम जनता से अपील की है कि आपदा की घड़ी में दानी सज्जन द्वारा मदद की जा रही है, वह करें। लेकिन कुछ जगह से ऐसी बातें आ रही है कि मदद के लिए इस खाते में पैसा डाला जाए, उस खाते में पैसा डाला जाए। हमने किसी भी व्यक्ति अथवा खाते को अधिकृत नहीं किया है। इसलिए आप सभी सावधानी बरतें।उन्होंने अपील की है कि दान करने से पहले सावधानी बरतें और सही जगह दान दें ।
इस बुरे वक्त में अनगिनत लोग हमारे साथ आए। सहायता की जरूरत लंबे समय तक पड़ेगी।




