
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत बांजणी बीणू के मां दुर्गा मंदिर के समीप, एक हादसा पेश आया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह एक कार लगभग दो सौ फुट गहरी खाई में गिर गई।इस कार में दो व्यक्ती सवार थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कार से निकाला गया और एक सौ आठ नंबर पर इसकी सूचना दी गई।

108 आपातकालीन सेवा एंबुलेंस की मदद से दोनों घायल व्यक्तियों को सिविल हॉस्पिटल कंडाघाट पहुंचाया गया,जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के पश्चात् , आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बाबूराम पुत्र माठा उम्र 52 वर्ष और ललित पुत्र बाबू राम उम्र 22 वर्ष ,निवासी गांव शिलाई, डाकघर जनेड़घाट, तहसील कण्डाघाट, जिला सोलन के तौर पर हुई है।कार शिलाई बाग से साधुपुल की ओर आ रही थी।इसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार ने कर दी है।
आपको बताते चलें कि इस कार हादसे में दोनों घायल पिता पुत्र हैं।




