
मंडी सहित पूरे हिमाचल में भारी तबाही, मुख्यमंत्री ने राहत कोष में सहयोग की लगाई गुहार
प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों के लिए मदद बढ़ाएं हाथ – सीधे खाते में भेज सकते हैं धनराशि
CM सुक्खू बोले – ‘जनसहयोग से ही चल पाएगा राहत मिशन’
राज्य सरकार ने खोले तीन राहत खाते, GPay-PhonePe से भी कर सकते हैं सहयोग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की राहत कोष में योगदान की अपील, मंडी समेत कई जिलों में तबाही
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन ने मंडी, कुल्लू और अन्य जिलों में व्यापक तबाही मचाई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने “आपदा राहत कोष” के लिए जन सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस आपदा से अकेले नहीं निपट सकती, इसलिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

राशि का योगदान सीधा Google Pay, RTGS, PhonePe, NEFT अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से राज्य सहकारी बैंक, एचडीएफसी बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विशेष खातों में किया जा सकता है। इसके अलावा, cmhimachal.nic.in पर जाकर भी ऑनलाइन सहायता दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सहयोग राशि पर आयकर की धारा 80-G के अंतर्गत 100% छूट भी उपलब्ध है।




