
एसबीआई में 17जुलाई को साहिल की जॉइनिंग थी और ठीक पहले साहिल लापता हो गया है :परिजन
शिमला, 13 जुलाई 2025:
ढल्ली से 9 जुलाई 2025 को लापता हुए युवक साहिल कुमार की तलाश में परिजन और पुलिस जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि साहिल को आखिरी बार शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के पास देखा गया था।परिजनों का कहना है कि एसबीआई में 17जुलाई को साहिल की जॉइनिंग है और ठीक पहले साहिल लापता हो गया है ।

परिवार की ओर से युवक की जानकारी देने वाले को ₹50,000 का इनाम देने की घोषणा की गई है।
साहिल की तलाश को लेकर पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें उनका फ़ोटो, नाम, और आखिरी बार देखे जाने की जानकारी दी गई है।
यदि किसी व्यक्ति को साहिल कुमार के बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
📞 0177-2841377
📱 8894728016, 7876095598
आपकी छोटी सी जानकारी किसी परिवार को राहत दे सकती है। कृपया साझा करें।




