
IBEX NEWS,शिमला ।
थाना मनाली की टीम द्वारा बैहना मोड़ के पास एक ट्रक (HR58C-7533) को दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया गया। ट्रक में सवार दो संदिग्ध व्यक्ति घटना स्थल से भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया।ट्रक की तलाशी लेने पर 5 बैल व 3 गायें अत्यंत दयनीय स्थिति में बरामद की गईं| मामले की आगे की जांच थाना मनाली द्वारा जारी है।




