
IBEX NEWS,शिमला ।
कांगड़ा के संसारपुर टैरेस क्षेत्र में Qurax Pharma द्वारा एक ब्रांडेड फार्मा कंपनी की दवा “कमराज कैप्सूल” की अवैध नकल की जा रही थी। इस शिकायत पर दिनांक 15.07.2025 को पुलिस थाना संसारपुर टैरेस में मामला दर्ज किया गया।
👮🏻♂️ पुलिस, ड्रग विभाग की टीम द्वारा यूनिट पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नकली दवा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई।




