
IBEX NEWS,शिमला
राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में दो पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए अशोक रतन को सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है ।अशोक रतन धर्मशाला में कांगड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे । यह बदलाव शालिनी अग्निहोत्री, आईपीएस (हिमाचल प्रदेश: 2012) द्वारा कार्यभार छोड़ने के बाद हुआ है, जो पहले धर्मशाला में कांगड़ा जिले की पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं।
हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा जारी अधिसूचना में जिम्मेदारियों के हस्तांतरण की रूपरेखा दी है।





