
अब सेब बेचने का तरीका बदल जाएगा – डिजिटल, पारदर्शी और आसान।
👉 Chifu Agritech Pvt. Ltd. द्वारा देश की पहली डिजिटल सेब मंडी — FruitX का उद्घाटन रविवार, 20 जुलाई 2025 को नारकंडा (शिमला) में बड़े धूमधाम से किया जा रहा है ।
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल के बागवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी हैं!अब सेब बेचने का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। Chifu Agritech Pvt. Ltd. द्वारा देश की पहली डिजिटल सेब मंडी — FruitX का उद्घाटन रविवार, 20 जुलाई 2025 को नारकंडा (शिमला) में बड़े धूमधाम से किया जा रहा है ।
इस मंडी की खास बात यह है कि अब बागवानों को घर बैठे नीलामी की जानकारी, उचित दाम, और तत्काल भुगतान मिलेगा — वो भी बिना बिचौलियों के। कंपनी का उद्देश्य है – “भरोसा वही, तकनीक नई”, यानी पारंपरिक मंडी व्यवस्था में तकनीक का समावेश।
इस क्रांतिकारी बदलाव के तहत प्रदेश के प्रमुख सेब क्षेत्रों में भी मंडियों की शुरुआत की जा रही है:
- पराला (APMC) – 16 जुलाई
- कुल्लू (APMC) – 18 जुलाई
- नारकंडा, शिमला – 20 जुलाई
- रोहड़ू, शिमला – 22 जुलाई
इस डिजिटल व्यवस्था से सेब उत्पादकों को देशभर के बाज़ारों से सीधा जुड़ने का मौका मिलेगा। बागवान अब न केवल पारदर्शिता पाएंगे, बल्कि अपनी उपज का बेहतर मूल्य भी।





