
👉 राज्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी, ईमेल भेजने वालों की तलाश में जुटी टीमें
IBEX NEWS,शिमला ।
आज सुबह शिमला के कई स्कूलों में बम धमाकों की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिससे छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ में भारी दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही राज्य पुलिस और सीआईडी की टीमों ने मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों में सुरक्षा जांच शुरू कर दी।गहन छानबीन के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह धमकियां फर्जी हैं और किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु स्कूल परिसरों में नहीं पाई गई है।

छात्रों की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं: डीजीपी अशोक तिवारी”
राज्य पुलिस के महा निदेशक अशोक तिवारी ने कहा:
- “हम ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शेंगे नहीं। जो भी ईमेल भेजकर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाई जाएगी। राज्य पुलिस सतर्क और पूरी तरह तैयार है।”
राज्य पुलिस अब इन ईमेल भेजने वालों की पहचान करने और उन्हें कड़ी सजा दिलवाने की दिशा में अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी समन्वय कर रही है, क्योंकि इसी प्रकार की धमकियों की घटनाएं अन्य राज्यों में भी देखने को मिली हैं।
सुरक्षा सुनिश्चित, कानून सख्त:
पुलिस ने सभी नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है।




