
IBEX NEWS,शिमला | विशेष संवाददाता
हिमाचल प्रदेश के छात्राओं का एक दल शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के शैक्षणिक भ्रमण पर पहुँचा, जहाँ उन्होंने न्याय प्रक्रिया को नजदीक से देखा, कोर्ट कार्यवाही को समझा और कानूनी विशेषज्ञों से सीधी बातचीत भी की।वरिष्ठ माध्यमिक पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं का इस दौरे का उद्देश्य भारतीय न्यायिक प्रणाली की कार्यप्रणाली से जानना और न्यायिक समझ तथा नागरिक जिम्मेदारियों को सशक्त करना था।

छात्राओं ने जजों की कार्यप्रणाली, अधिवक्ताओं की बहस और विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं का सीधा अवलोकन किया, जिससे उन्हें न्यायिक व्यवस्था को व्यावहारिक दृष्टि से समझने का सुनहरा अवसर मिला।
शिक्षकों ने इसे बताया भविष्य निर्माण की दिशा में अहम पहल बताया ।




