
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज (गुरुवार) सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। SP मंडी ने इसकी पुष्टि की है।
मृतकों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। घायलों को स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। चार घायल अभी भी सरकाघाट अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 17 घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज और एम्स बिलासपुर रेफर किया है ।
HP-28-A-3717 नंबर बस गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी और करीब पौने 10 बजे सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क पर मसेरन तालगरा के पास अचानक बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई। बस में ड्राइवर कंडक्टर समेत कुल 29 यात्री सवार थे।
इस हादसे में
बलवीर,अंतरिक्ष,बर्फी देवी,गीता डोमा देवी,कलासी देवी,सुमन कुमार प्रकाश चंद इन 8 लोगों की दुखद मौत हो गई है और ड्राइवर कंडक्टर को लगाकर कुल 21 लोग घायल हैं
गंभीर रूप से घायलों का इलाज बिलासपुर एम्स में चल रहा है
जो घायल हैं उनके लिए दुआ करिए वो जल्द ठीक हो जायें,जो 8 लोग काल का ग्रास बन चुके हैं
उनकी आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र में मसेरन के निकट तरंगला में हुई बस दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 27 अन्य लोग घायल हुए हैं। नागरिक अस्पताल सरकाघाट व चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में घायलों का उपचार किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्स बिलासपुर भेजा गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की दृर्घटनाग्रस्त बस सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन मंडी को मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि अतिशीघ्र प्रदान करने और घायलों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की हैं।




