
भेड़-बकरियों की सेहत की जांच, पशुपालकों को मिली मदद!
रैनगलू राहत शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने संभाली ज़िम्मेदारी
IBEX NEWS,शिमला ।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे आपदा राहत मिशन के तहत मंडी जिला में स्थानीय प्रशासन के राहत दल ने थुनाग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सबसे दूरस्थ क्षेत्रों में से एक घुमराला गाँव का दौरा किया।
इस दौरान, पशुपालन विभाग की ओर से गाँव में भेड़-बकरी की स्वास्थ्य जाँच की गई, दवाइयाँ वितरित की गईं और पशुपालकों को मानसून के मौसम में पशुधन पालन एवं एहतियात के बारे में जानकारी दी गई।


साथ ही, राहत दल ने ग्राम पंचायत बुंग रेल चौक के रेशान गाँव का भी दौरा किया। इसके अलावा, शोधा गाँव पहुँचकर प्रभावितों से बातचीत की। स्वास्थ्य टीम ने रैनगलू में राहत शिविर में स्वास्थ्य जाँच की और प्रसव के मामलों में आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित की।





