
“स्व. संग रतन नेगी की स्मृति में क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित
किन्नौर पब्लिक स्कूल ने जीती संग रतन नेगी मेमोरियल ट्रॉफी
विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान का दम, किन्नौर पब्लिक स्कूल रहा अव्वल ।प्रश्नोत्तरी में चमके मिहीर और हर्षिता।
स्मृति में श्रद्धांजलि, प्रतियोगिता में उत्कृष्टता।ज्ञान प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का आत्मविश्वास।
IBEX NEWS,शिमला ।
किन्नौर पब्लिक स्कूल ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्वर्गीय संग रतन नेगी किन्नौर के पंचायती राज समिति के प्रथम अध्यक्ष रहे l वह शीतल सोसाइटी के अहम कार्यकर्ताओं में से एक रहे हैं l जिन्होंने सोसाइटी के लिए बहुत अहम मुद्दों पर कार्य किया l उन्होंने किन्नौर पब्लिक स्कूल को अपनी चरम सीमा तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है l उनकी उच्च कोटि की उपलब्धियां हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगी l सोमवार को उनकी याद में किन्नौर पब्लिक स्कूल के परिसर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें किन्नौर के आठ निजी विद्यार्थियों ने बढ़़चढ़ कर भाग लिया l इस प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को श्री संग रतन नेगी मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया l प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे l
प्रथम स्थान- मिहीर नेगी और हर्षिता नेगी, किन्नौर पब्लिक स्कूल, रिकाॅग पिओ
द्वितीय स्थान – शिवांश और ओजस, आर्मी त्रिपिक पब्लिक स्कूल, करछम
तृतीय स्थान- पाइन वुड पब्लिक स्कूल, रिकाॅग पिओ
किन्नौर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या दमयंती नेगी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास लाना और उनके ज्ञान में वृद्धि करना है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल देता है जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।




