
IBEX NEWS
गोहर उपमंडल के तुना क्षेत्र में एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में कुल 9 लोग सवार थे, जो हादसे में घायल तो हुए लेकिन सभी सुरक्षित हैं।
बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसली और खाई में जा गिरी और घटना के समय मौसम खराब बताया जा रहा है ।स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को समय रहते बाहर निकाला गया।सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, किसी की हालत गंभीर नहीं।दुर्घटना के कारणों की जांच जारी हैं ।




