
IBEX NEWS,शिमला
बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना नालागढ़ के अंतर्गत आने वाले सोबन माजरा क्षेत्र में एक संदिग्ध कार की तलाशी के दौरान 13.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।
Special Cell-X टीम की इस कार्रवाई में भूपिंद्र सिंह और रोहित धीमान को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिमाचल पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ी से जारी है।




