
हिमाचल में एक बार फिर से राज्य सरकार ने IAS ऑफिसर्स की ट्रांसफर की है।इस महीने दूसरी बार सरकार ने पांच IAS अधिकारियों का तबादला कर नई नियुक्ति दी है।
एक अगस्त को प्रदेश में 16 IAS के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए थे और अब सोमवार को पांच और IAS अधिकारियों का तबादला हुआ है।इस बारे में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी किए हैं।इन आदेशों के मुताबिक सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं विदेशी कार्यभार तथा लोक शिकायत निवारण) ए. शैनामोल को आयुष विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।इसी तरह से सचिव आयुष जो हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला में सचिव (डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन और जल शक्ति विभाग) के पद का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रही राखिल कहलों को अब स्थायी आधार पर सचिव डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन और जल शक्ति विभाग के रूप में कार्य करेंगी.वहीं प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम डॉ. ऋचा वर्मा को प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एसआईडीसी) लगाया गया है। वे

इस पद पर IAS अधिकारी राजेश्वर गोयल को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगी।वे हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, शिमला के प्रबंध निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। इसी तरह से प्रदेश सरकार ने निदेशक भू-अभिलेख रितिका को अपर भंडार नियंत्रक, उद्योग विभाग कि नई जिम्मेवारी सौंपी है।इस पद पर डॉ. हरीश गज्जू, को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगी।
वहीं वर्तमान में निदेशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के पद पर ट्रांसफर किए गए अभिषेक वर्मा को अब निदेशक, भू-अभिलेख के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा डॉ. निपुण जिंदल निदेशक, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के रूप में कार्य करते रहेंगे. उन्हें प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी शिमला का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया जाएगा।




