
मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई, कहा – हिमाचल का नाम रोशन किया
IBEX NEWS,शिमला ।
हिमाचल प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल और हमीरपुर जिला निवासी बिंदिया कौशल ने एक और नया कीर्तिमान रच दिया है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस को सफलतापूर्वक फतह कर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि बिंदिया ने हिमाचल का नाम देशभर में रोशन किया है। लोक सेवा में समर्पित रहते हुए उन्होंने साहस और आत्मविश्वास से नई मिसाल कायम की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिंदिया कौशल की यह उपलब्धि युवाओं और अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी।




