
रातभर सड़क धंसने से यातायात प्रभावित, खतरे की जद में मार्ग
IBEX NEWS,शिमला ।
शनिवार रात शिमला–मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तत्तापानी के पास बड़ा भू–क्षरण हुआ है । सतलुज नदी के लगातार कटाव (scouring) के चलते सड़क का हिस्सा धंस गया और अब केवल 4.20 मीटर चौड़ाई का मार्ग ही बचा है।
सड़क धंसने की इस घटना के बाद प्रशासन ने यातायात पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तो सड़क का बचा हिस्सा भी खतरे में आ सकता है।
गौरतलब है कि इस मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है और यह शिमला–मंडी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। लगातार हो रही बारिश से नदी का प्रवाह तेज हो गया है, जिससे भू–क्षरण और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
प्रशासन ने यात्रियों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से परहेज़ करने की सलाह दी है।





