
IBEX NEWS,शिमला, 18 अगस्त 2025
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के प्लाटून कमांडर रजनीश कटोच और क्षेत्र लीडर आशा कुमारी को सराहनीय सेवा पदक के लिए नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रजनीश कटोच ने मणिकर्ण में बादल फटने और हिमरी पास में बचाव कार्यों के दौरान अद्वितीय साहस का परिचय दिया। वहीं, आशा कुमारी ने संगठनात्मक अभिलेखों के रखरखाव और उत्कृष्ट दस्तावेज़ीकरण में उल्लेखनीय योगदान दिया।
सीएम ने कहा कि दोनों की सेवाएँ सराहनीय हैं और पूरा हिमाचल उन पर गर्व महसूस करता है।




