
IBEX NEWS,शिमला, 18 अगस्त 2025
लाहौल-स्पीति ज़िला के किशोरी गाँव निवासी एवं लद्दाख स्काउट्स में सेवारत अग्निवीर अरुण का सियाचिन ग्लेशियर में कर्तव्य निर्वहन के दौरान निधन हो गया। इस दुखद समाचार पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया।किशोरी गाँव से संबंध रखने वाले वीर सपूत अरुण सुपुत्र जय सिंह, जो लद्दाख स्काउट में अग्निवीर के रूप में भर्ती होकर वर्तमान में सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। अरुण जैसे वीर जवानों की वजह से ही हमारा देश सुरक्षित है। उनके बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है और देश अग्निवीर अरुण के अविस्मरणीय योगदान को सदैव याद रखेगा। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य दे।




