
IBEX NEWS,शिमला, 25 अगस्त 2025
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में 642 इन-सर्विस टीजीटी (TGTs) को विभिन्न विषयों में स्कूल न्यू (Lecturer-School New) पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में जारी आदेशों के मुताबिक, पदोन्नत शिक्षकों को 27 अगस्त 2025 तक अपनी नई पदस्थापना पर ज्वाइन करना अनिवार्य होगा।
निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में ज्वाइनिंग समय सीमा में विस्तार नहीं दिया जाएगा। कई शिक्षकों द्वारा समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय ने आदेशों में कहा है कि यदि निर्धारित तिथि तक पदभार ग्रहण नहीं किया गया तो पदोन्नति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
सभी उप-निदेशक, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपल और हाई स्कूलों के हेडमास्टर को इस संबंध में निर्देशित किया गया है कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
👉 निर्देश विभागीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराए गए हैं।




